12 अप्रैल तक इन 3 राशियों के लोग रहें सतर्क, आएंगी एक के बाद एक मुश्किलें

0 228

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका मानव जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में ग्रहों के राजकुमार बुध अस्त हैं।

बुधदेव 14 मार्च 2022, सोमवार को सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर अस्त हुए थे और 12 अप्रैल 2022, मंगलवार को शाम 07 बजकर 32 मिनट पर उदित होंगे। इस दौरान बुध कुल 30 दिनों के लिए अस्त रहेंगे। जानें बुध अस्त का किन राशि वालों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव-

मेष– बुध आपकी राशि के 11वें भाव में अस्त हुए हैं। जिसे आय व लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए आपको नौकरी व व्यापार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आय के साधनों में कमी आ सकती है। व्यापारियों की कोई डील फाइनल होते-होते रूक सकती है। फिलहाल पैसों के निवेश में सावधानी बरतें की जरूरत है।

वृषभ– आपकी राशि के लिए बुध का अस्त होना कष्टकारी साबित हो सकता है। बुध आपके जॉब व करियर भाव में अस्त हुए हैं। जिसके कारण आपको नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में मिलने वाले अवसर छूट सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दवाब अधिक होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको मेहनत का फल नहीं मिलने की आशंका है।

मिथुन– बुध आपकी राशि के नवम स्थान में अस्त हुए हैं। नवम भाव को भाग्य व विदेश स्थान माना गया है। बुध अस्त के प्रभाव से आपको 12 अप्रैल तक किस्मत का कम साथ मिलेगा। आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। बुध अस्त काल में आपको दस्तावेज संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई डील फाइनल होते-होते रूक सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मचारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.