एक जनवरी से 28 अप्रैल 2022 तक मकर राशि में भ्रमण करेंगे शनि, धनु राशिवाले होंगे मालामाल

0 185

न्याय के देवता कहने जाने वाले शनि देव नए साल के शुरुआत से ही मकर राशि में भ्रमण करेंगे। शनि का यह भ्रमण धनु से मकर राशि में होगा। ज्योतिषाचार्यों के के अनुसार, शनि का यह भ्रमण धनु राशिवालों को मालामाल करने वाला होगा।

शनि का प्रभाव यह प्रभाव कब तक रहेगा और किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती व ढैया रहेगी इस बारे में आपकों यहां संक्षेप में जान जानकारी दी जा रही है।

शनि अभी धनु राशि में हैं ओर 1 जनवरी 2022 से 28 अप्रैल 2022 तक मकर राशि में भ्रमण करेंगे। शनि के इस भ्रमण का प्रभाव मुख्य रूप से तीन राशियों धनु मकर और कुंभ में होगा। क्योंकि 28 अप्रैल के बाद शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आगे जानिए 28 अप्रैल तक इन राशियों पर शनि का प्रभाव क्या होगा।

कुंडली में जब शनि अच्छे ग्रहों से संबंध बना रहो हो तो ग्रहों से बनने वाले महादशा व अंतरदशा शुभ चलने से व्यक्ति के जीवन पर साढ़ेसाती व ढैया का बुरा प्रभाव कम होता है। यदि शनि का संपर्क अशुभ ग्रहों से हो तो व्यक्ति के जीवन में साढ़ेसाती व ढैया का बुरा प्रभाव बढ़ जाता है। परिणाम स्वरूप चिंता, धन हानि, कार्यों में बाधाएं, काम-धंधा न चलना, झगड़ा, व्यर्थ कलह, रोग आदि की व्याधियां सताती हैं। यदि जन्म कुंडली में शनि लग्लेश, पंचमेश, या नवमेश होकर तृतीय, छठे या एकादश भाव में स्थति हों तो सुख संपत्ति मिलती है। व्यापार में लाभ होता है।

शनि भ्रमण 2022 का प्रभाव :

धनु राशि : इस राशिवाले जातकों से शनि की साढ़े साती उतर रही है जिससे व्यापार में प्रगति, धन-धान्य की समृद्धि, प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि, राज्य पक्ष में सम्मान, सुख, आर्थिक लाभ व रुके कार्य बनेंगे। इस राशि के जातकों के परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और सुख-संपति में वृद्धि होगी।

मकर राशि : इस राशि पर शनि की साढ़े साती मध्य की चल रही है जिसका प्रभाव जातक के हृदय पर होगा। शनि के प्रभाव से हर कार्य में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, शत्रु प्रबल होंगे, अपने लोग ही विरोध करेंगे, मांगलिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा, रोग भय व चिंता जैसी दिक्कतें रहेंगी।

कुंभ राशि: इस राशि पर शनि चूंकि 29 अप्रैल से गोचर करेंगे इसलिए कुंभ राशिवालों के साढ़ेसाती सिर पर चढ़ेगी। जिससे शारीरिक कष्ट, अधिक परिश्रम, व्यापार में लाभ-हानि, बेवजह यात्राएं व स्त्री, पुत्र की चिंता सताएगी। अधिक खर्च भी देखने को मिल सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.