अक्टूबर में पितरों के बाद पूजी जाएंगी भगवती, इस महीने के 16 दिन खास, देंखे व्रत-त्योहारों की सूची

0 249

अक्टूबर का महीना कई मायनों में खास होने वाला है. इस महीने में पितरों के साथ-साथ देवी देवताओं की भी पूजा की जाएगी. हिंदू धर्म के कई प्रमुख त्योहार इसी महीने मनाए जाएंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्टूबर माह को आश्विन माह कहा जाएगा. जितिया, नवरात्रि, शरद पूर्णिमा आदि कई प्रमुख त्योहार इस माह में होंगे.

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि अक्टूबर का महीना बहुत खास है. भले ही पितृपक्ष की शुरुआत सितंबर महीने में हुई हो लेकिन, समापन आश्विन माह की अमावस्या यानी 14 अक्टूबर को होगा. साथ ही इस महीने में नवरात्रि, संकष्टी चतुर्थी जैसे बड़े पर्व भी हैं. अक्टूबर में संकष्टी चतुर्थी से पर्व की शुरुआत होने जा रही है.

अक्टूबर माह में पड़ने वाले त्योहार

O2 अक्टूबर 2023 ( सोमवार): संकष्टी चतुर्थी, इस दिन संतान सुख की प्राप्ति के लिए चंद्र को अर्घ देकर पूजा की जाती है.

05 अक्टूबर 2023 ( बृहस्पतिवार): जितिया पर्व की शुरुआत में नहाए खाए.

06 अक्टूबर 2023 ( शुक्रवार): जितिया व्रत रखा जाएगा. माताएं निर्जला व्रत रखकर पुत्र की लंबी उम्र की कामना करेंगी.

07 अक्टूबर 2023 (शनिवार): जितिया का पारण

10 अक्टूबर 2023 (मंगलवार): इंदिरा एकादशी पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन श्राद्ध किया जाता है, इसीलिए अश्विन माह की एकादशी खास मानी गई है.

12 अक्टूबर 2023 (बृहस्पतिवार): प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि.

14 अक्टूबर 2023 (शनिवार): आश्विन मास की अमावस्या पर पितृ पक्ष समाप्त होता है. साथ ही इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. इसी दिन महालया भी है.

15 अक्टूबर 2023 (रविवार): नवरात्रि प्रारंभ, इस दिन दुर्गा मंदिरों और घरों में कलश स्थापना होगी.

18 अक्टूबर 2023 (बुधवार): विनायक चतुर्थी, इस दिन सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. यह सूर्य उपासना का सर्वश्रेष्ठ दिन है.

20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार): इस दिन माता दुर्गा को आमंत्रण दिया जाता है, जिसे बिल्व निमंत्रण पूजन भी कहते हैं.

22 अक्टूबर 2023 (रविवार): इस दिन शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी है.

23 अक्टूबर 2023 (सोमवार): इस दिन शारदीय नवरात्रि की नवमी है.

24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार): इस दिन दशहरा है. इसी दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. साथ ही रावण दहन भी होगा.

25 अक्टूबर 2023 (बुधवार): पापांकुशा एकादशी.

26 अक्टूबर 2023 (बृहस्पतिवार): प्रदोष व्रत.

28 अक्टूबर 2023 (शनिवार): आश्विन माह में मनाई जाने वाली पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा भी कहते हैं. शरद पूर्णिमा पर रात में खीर बनाकर खुले आसमान में रखते हैं, ताकि उसमें अमृत का गुण मिल जाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.