भारत और रूस की सेनाएं 1-13 अगस्त तक ‘इंद्र-2021’ सैन्य अभ्यास में होंगी शामिल

0 302

भारत और रूस की सेनाएं 1-13 अगस्त तक सामरिक द्विपक्षीय ‘इंद्र-2021’ अभ्यास करेंगे।

इस युद्ध अभ्यास में भारत की तीनों सेनाओं के लगभग 250 सैन्यकर्मी शामिल होंगे। यह सैन्य अभ्यास दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज में आयोजित किया जाएगा।

भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-2021 का 12वां संस्करण 1 से 13 अगस्त 2021 तक रूस के वोल्गोग्राड में आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास में संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अंतर्राष्ट्रीय आतंकी समूहों के खिलाफ काउंटर टेरर ऑपरेशन की ज़रूरत को और मज़बूती प्रदान करेगा। दोनों देशों के 250 कर्मी अभ्यास का हिस्सा होंगे।

एक मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन वाली भारतीय सेना की टुकड़ी ने संयुक्त अभ्यास में भाग लेने के लिए अपने अभ्यास को और बेहतर करने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर कठोर प्रशिक्षण लिया। भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास INDRA-21 भारतीय और रूसी सेनाओं के बीच आपसी विश्वास और अंतः क्रियाशीलता को और मजबूत करेगा और दोनों देशों की टुकड़ियों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम होगा।

यह अभ्यास सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित होगा और भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रता के बंधन को मजबूत करने का काम करेगा। भारत-रूस की सेनाओं के बीच अभ्यासों का उद्देश्य आपसी विश्वास, अंतर-क्षमता को और मजबूत करना, दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाना है। साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र की नीतियों के तहत आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रूप से विकसित करना भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.