आज एक दूजे के हो जाएंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, जानें किस रीति-रिवाज से करेंगे शादी

0 112

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर आज यानी 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी को लेकर लगातार बज बना हुआ है।

17 और 18 तारीख को उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई। सोशल मीडिया पर मेहंदी के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। स्टेज पर शिबानी की बहन अनुषा और रिया चक्रवर्ती डांस करती नजर आईं। कपल अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाहता है। पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों मराठी रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगे लेकिन अब जानकारी के मुताबिक उन्होंने शादी को बिल्कुल अलग अंदाज में करने का फैसला किया।

अलग अंदाज में शादी

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी की हर रस्म को सिंपल रखा है। उन्होंने मेहमानों को शादी में हल्के और पेस्टल कलर पहनने के लिए कहा है। इंडिया टुडे के मुताबिक, वे ना तो निकाह करेंगे ना मराठी शादी करेंगे, इसके बजाय उन्होंने एक दूसरे के लिए कुछ वादे लिखे हैं जिसे वे शादी के दिन पढ़ेंगे। फरहान और शिबानी अलग-अलग धर्मों से हैं और वे उतना ही एक दूसरे का सम्मान करते हैं। इस वजह से उन्होंने अपनी शादी को बिल्कुल अलग रखने का फैसला लिया।

मेहंदी का वीडियो वायरल

प्री-वेडिंग सेरेमनी हल्दी और मेहंदी में अनुषा दांडेकर, अपेक्षा दांडेकर, रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा, शबाना आजमी सहित कई सेलिब्रिटीज स्पॉट हुए। इस मौके पर फरहान के घर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइट्स से सजाया गया।

फार्महाउस पर शादी

बहरहाल अब फैन्स उनकी शादी के बाद की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। फरहान-शिबानी की शादी जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर हो रही है। खबरें हैं कि शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड के लोगों को बुलाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.