भाजपा सांसद की गाड़ी पर किसानों का हमला, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी

0 118

हिसार में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा नारनौंद में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

जैसे ही किसानों को उनके पहुंचने का इल्म हुआ, वे एकत्रित हुए और भाजपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। फिर पुलिस के साथ भी किसानों की झड़प हुई है। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। किसानों ने भाजपा सांसद को काले झंडे दिखाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आज हरियाणा के हिसार में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। किसानों ने सांसद की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना नारनौंद इलाके की बताई जा रही है। भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। भाजपा सांसद के पहुंचने की सूचना पर किसान मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए।

गुस्साए किसानों को काबू करने के लिए पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद को काले झंडे भी दिखाए। किसानों ने पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया है। किसानों ने नारनौंद कस्बे के रामायण गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया और थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.