अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का हुआ ब्रेकअप, 3 साल से डेट कर रहे थे दोनों!

0 158

बॉलीवुड में रिश्ते बनते और बिगड़ते देर नहीं लगती। अनन्या पांडे और ईशान खट्टर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्हें पार्टियों से लेकर वेकेशन पर साथ देखा जाता था।

अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर दोनों बहुत खुले विचारों वाले थे। हाल ही में शाहिद कपूर के जन्मदिन के मौके पर भी ईशान और अनन्या साथ पहुंचे। अनन्या की कई तस्वीरें गवाह थीं कि वह पूरे परिवार के काफी करीब हैं। अब खबर है अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने अपना यह रिश्ता खत्म कर लिया है।

अच्छे दोस्त बने रहेंगे दोनों

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर बीते 3 साल से रिलेशनशिप में थे। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से करीबी सूत्र ने कहा, ‘खाली पीली के सेट से उनकी बॉन्डिंग गहरी हुई और उन्होंने अपने नई यात्रा की शुरुआत की। हालांकि, तीन साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने आपसी राय से यह फैसला किया और चीजें पॉजिटिव नोट के साथ खत्म हुईं। आगे उनके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।‘

चीजों को देखने का नजरिया अलग

सूत्र ने आगे कहा कि दोस्ती के स्तर पर सबकुछ ठीक है और उन्होंने सुलझे तरीके से अपने रास्ते अलग कर लिए। उन्होंने महसूस किया कि चीजों को देखने का तरीका उनका अलग था इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे

अनन्या पांडे की फिल्म ‘गहराइयां हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा थे। शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

वहीं ईशान खट्टर की पिछली फिल्म ‘खाली पीली’ थी। जल्द ही वह फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.