17 सितंबर तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि

0 412

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। सूर्य देव महीने अपनी राशि बदलते हैं। ऐसे में अगस्त में सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है।

सूर्य की मेष राशि उच्च और तुला राशि नीच की मानी जाती है। कहा जाता है कि जन्म कुंडली में सूर्य के उच्च होने पर जातक को खूब मान-सम्मान, उच्च पद हासिल होता है। जानिए किन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ-

1. मेष– प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। संतान के दातित्व पूरे होंगे। नव विवाहिताओं के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में तनाव रहेगा।

2. सिंह– सूर्य का गोचर सिंह राशि में हुआ है। सूर्य गोचर काल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। धर्म और अध्यात्म की रूचि रहेगी। शादी-विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना उत्तम रहेगा।

3. तुला– किसी बड़े कार्य की शुरूआत के लिए समय उत्तम रहेगा। आर्थिक पक्ष रहेगा। धन आगमन के स्त्रोत बनेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच अनबन हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।

4. धनु– भाग्योदय के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। यात्रा का योग बनेंगे। सूर्य गोचर काल का समय आपके लिए लाभकारी व शुभ परिणाम लेकर आएगा।

5. मीन– मीन राशि वाले गोचर काल में शत्रुओं पर हावी होंगे। इस दौरान व्यापार में मुनाफा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले आपके पक्ष में होंगे। कर्ज से मुक्ति हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.