यूपी में भाजपा का परचम, जानें उपचुनाव में कहां कौन जीता

0 111

उत्तर प्रदेश की दो और पंजाब की एक लोकसभा सीट के साथ त्रिपुरा की चार व दिल्ली, झांरखंड, आंध्र प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।

लोकसभी सीटों पर परिणाम आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। लोधी ने42,048 सीटों से जीत हासि की है। वहीं दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने भाजपा के राजेश भाटिया को 11555 वोटों से हरा दिया।

संगरूर लोकसभा सीट पर AAP को बड़ा झटका

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। यहां शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान को जीत हासिल हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमैल सिंह 7 हजार वोटों से हार गए। गायक मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार का बैकफुट पर आना आम आदमी पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो गया। सिमरनजीत सिंह मान 1999 में संगरूर सीट से ही सांसद थे। 29 साल बाद उन्हें दोबारा जीत हासिल हुई है।

उत्तर प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट आजमखान के इस्तीफे और आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। दोनों ने ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। राम पुर में भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी बंपर वोटों से जीत गए वहीं असी रजा दूसरे नंबर पर रहे। आसिम रजा 42 हजार से अधिक वोटों से हार गए। वहीं आजमगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाला यादव निरहुआ की जीत सुनिश्चित दिखायी दे रही है। वह सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव से 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है।

दिल्ली में चला AAP का जादू

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने परचम लहराया है। यहां आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने भाजपा के राजेश पाठक को 11555 वोटों से हरा दिया। यह सीट राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद खाली हो गई थी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम के लिए मैं आभारी हूं।

झारखंड में कांग्रेस की जीत तय!

झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। उनकी जीत तय मानी जा रही है। वहीं भाजपा की गंगोत्री कुजूर दूसरे नंबर पर हैं। तिर्की पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की बेटी हैं। यहां से विधायक रहे बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन साल की सजा काट रहे हैं। ऐसे में यहां उपचुनाव कराना पड़ा।

त्रिपुरा में खिला कमल

त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा ने जात हासिल की है। मुख्यमंत्री माणिक साहा भी टाउन बारदोवाली सीट से जीत गए हैं। जुबराजपुर और सूरमा सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। अगरतला सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। चारों ही सीटों पर टीएमसी चौथे स्थान पर रही। माणिक साहा ने 6104 वोटों से जीत हासिल की।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार की जीत

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ YSRCP के उम्मीदवार एम विक्रम रेड्डी ने 82742 वोटों से जीत हासिल की है। आत्मकुर विधानसभी सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के भरत कुमार दूसरे नंबर पर रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.