राजनीति के रिंग में उतरे WWE रेसलर द ग्रेट खली, चुनाव के बीच थामा भाजपा का दामन

0 157

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच WWE में भारत का मान बढ़ाने वाले रेसरल द ग्रेट खली ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दें कि खली हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने बीते साल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि खली के राजनीति में आने की संभावना बीते कई महीनों से चल रही थी। हालांकि, पार्टी को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। उन्होंने कल केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की थी। इसके बाद खली के बीजेपी में शामिल होने की संभावना बढ़ गई थी। आज वह औपचारिक रूप से भगवा पार्टी के हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.