लोहड़ी पार्टी में पंजाबी मुटियार दिखने के लिए ट्राई करें ये खूबसूरत परांदा लुक

0 125

लोहड़ी का नाम सुनते ही रसोई से सरसों के साग की खुशबू और आंखों के सामने ट्रेडिशनल पंजाबी लुक लिए पंजाबी कुडी का चेहरा सामने घुमने लगता है। मौज मस्ती और हर्षोल्लास का त्योहार लोहड़ी एक दिन बाद आने वाला है।

ऐसे में अगर आप भी इस साल लोहड़ी पार्टी को ट्रेडिशनल पंजाबी आउटफिट के साथ सेलिब्रेट करने की सोच रही हैं, तो परांदा कैरी करने के इन टिप्स को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

शॉट हेयर में परांदा- जरूरी नहीं की परांदा आप सिर्फ बड़ें बालों में ही लगाएं। परांदे का इस्तेमाल आप अपने छोटे बालों में भी आराम से कर सकती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ परांदा कैरी करके आप अपने लुक को और ग्रेसफुल बना सकते हैं।

फ्यूजन परांदा– पंजाबी सूट के साथ परंदा हेयर स्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।महिलाएं आजकल परांदा के साथ कई एक्सपेरिमेंट कर रही हैं।

परांदा के साथ बड़ा मांग टिका– खूबसूरत पंजाबी लुक के लिए परांदा ही काफी नहीं है। आप अपने पंजाबी लुक को पुरा करने के लिए इसके साथ माथे पर बड़ा सा मांग टिका भी कैरी करें। मांग टीका कैरी करने से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

आजकल महिलाएं शादी में भी परांदा कैरी करना पसंद कर रही हैं। आप भी लहंगे और पंजाबी सूट के साथ आप खूबसूरत परांदा कैरी कर सकती हैं।

मैचिंग परांदा– आप अपने आउटफिट के साथ मैचिंग का परांदा और मांग टीका कैरी कर लोहड़ी पार्टी में धमाल मचा सकती हैं।

परांदा के साथ फ्रंट से बनाएं फ्रैंच चोटी– बिना परांदा लगाए पंजाबी लुक को कैरी करना मुश्किल है। आप परांदा लगाने के लिए फ्रंट से फ्रैंच चोटी बनाते हुए नीचे सिंपल चोटी बनाकर परांदा लगाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.