Chandra Grahan 2021 : कुछ दिनों बाद लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, नोट कर लें डेट और समय

0 227

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कुछ ही दिनों बाद लगने जा रहा है। ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही धार्मिक और ज्योतिष महत्व भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है।

इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान पूजा आदि करना भी मना होता है। ग्रहण के समय मंदिर के कपाटों को बंद कर दिया जाता है। आइए जानते हैं साल के अंतिम चंद्र ग्रहण की डेट और समय-

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा है।

चंद्र ग्रहण का समय-

भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट में लगेगा और शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

संपूर्ण भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण-

19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत के पूर्वोतर राज्यों- असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है।

यहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण-

अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

सूतक काल मान्य नहीं होगा

19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल मान्य नहीं होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर ही सूतक काल मान्य होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.